सरकारी कर्मचारियों के लिए आंध्रप्रदेश सरकार का डबल धमाका ऑफर

आंध्रप्रदेश की जगह मोहन रेड्डी सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दोहरी सौगात दी है।
रेड्डी सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 23.29 प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु भी 60 वर्ष से बढ़ा कर 62 वर्ष कर दी है। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श के बाद ये ऐलान किया।