कंचन शर्मा राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत) जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघासर में कार्यरत कंचन शर्मा को राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत) जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री जैन की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज शर्मा ने कंचन शर्मा की नियुक्ति की।
प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कंचन शर्मा के मनोयन पर बधाई देते हुवे कहा कि संगठन में इनकी आस्था को देखते हुवे इनका मनोयन किया गया है ये संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य करते हुवे संगठन का विस्तार व जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्ति शीघ्र करके संगठन को ओर मजबूती प्रदान करेगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्य्क्ष कंचन शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज शर्मा व प्रदेश महामंत्री विपिन जैन का आभार प्रकट करते हुवे पूर्ण निष्ठा और समर्पित भाव से कार्य करते हुवे शीघ्र ही ब्लॉक अध्यक्षो व जिला कार्यकारिणी के गठन की बात कही।